नवनियुक्त कुलपति ने राज्यपाल से भेंट की…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के नवनियुक्त कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। विश्वविद्यालय के कुलपति के कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उनकी राज्यपाल के साथ प्रथम औपचारिक भेंट थी। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी उपस्थित थी।
राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वह बेहतरीन शिक्षविद हैं और प्रशासनिक तौर पर वह उत्कृष्ट भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विश्वविद्यालय उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊचांइयां हासिल करेगा।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने लांस नायक मनीष ठाकुर की शहादत पर शोक व्यक्त किया...    

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना के जवान लांस नायक मनीष ठाकुर की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। सिरमौर जिला के नाहन के बड़ाबन गांव के निवासी मनीष ठाकुर डोगरा रेजिमेंट में तैनात थे।     ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी […]

You May Like