मुख्यमंत्री ने जान-माल की रक्षा के लिए सेना और कांगड़ा प्रशासन को सराहा…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के थुरल कस्बे के बछवाई गांव में हाल ही में हुए भू-स्खलन के बाद भारतीय सेना, कांगड़ा जिला प्रशासन और स्थानीय निवासियों द्वारा किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की। 

मुख्यमंत्री ने उनके अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फंसे हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त घरों से 13 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकालने में उल्लेखनीय कार्य किया। 

उन्होंने कहा कि सेना और जिला प्रशासन ने न केवल जान-माल की रक्षा की बल्कि प्रभावित परिवारों में सेना के प्रति विश्वास को और मजबूत बनाया है। 


Spaka News
Next Post

इको टास्क फोर्स ने रा.व.मा. पाठशाला शाकरा में पौधरोपण अभियान किया आयोजित...

Spaka News133 इको टास्क फोर्स की एक कंपनी ने जिला शिमला में सुन्नी के समीप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाकरा में पौधरोपण अभियान और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया। यूनिट के जवानों ने कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल लोकेश धीमान के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान चलाया। इसमें स्कूल के शिक्षक, […]

You May Like