हिमाचल के स्वास्थ्यकर्मियों, कोविड टीकाकरण के लाभार्थियों से चर्चा करेंगे पीएम मोदी

Spaka News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 सितंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक सभी पात्र लोगों को सफलतापूर्वक दे दी गई है.

हिमाचल प्रदेश में अब तक सभी पात्र लोगों को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों में भौगोलिक प्राथमिकता, जन जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए पहल और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर किया गया दौरा तथा अन्य शामिल हैं.

इसमें कहा गया कि राज्य सरकार ने महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, औद्योगिक श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों आदि पर विशेष ध्यान दिया तथा इस मील के पत्थर को प्राप्त करने के लिए ‘सुरक्षा की युक्ति-कोरोना से मुक्ति’ जैसे विशेष अभियान चलाए.

इस कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे. हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है, जिसने अपनी 100 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी है.


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *