हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। किन्नौर में नेशनल हाईवे-पर ज्यूरी के पास भूस्खलन होने से रोड बाधित हो गया

Spaka News

किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी के पास भूस्खलन की घटना हुई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है ऐसा दिखाई पड़ रहा है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूस्खलन के बाद से यातायात प्रभावित हुआ है। हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी रोड को बहाल करने में जुटी हुई है। किन्नौर जिले में भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इससे पहले बटसेरी और निगुलसरी में भूस्खलन से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इससे पहले नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने से बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें बीस से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। कई दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाकर लोगों के शवों को निकलाने का काम किया गया था।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *