Himachal : पति, ससुर, जेठ व जेठानी पर दहेज प्रताड़ना का आरोप , मामला दर्ज

Spaka News

ज्वालामुखी  : हिमाचल प्रदेश में पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत मानसिक और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ। थाना के तहत एक गांव की विवाहिता द्वारा अपने ससुराल वालों पर दहेज उतपीड़न सहित मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया है कि उसका पति, ससुर, जेठ और जेठानी मानसिक और दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जानकारी के मुताबिक विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी को हुए 6 साल हो गए हैं। वहीं, शादी के एक साल के भीतर ही उनकी एक बेटी हो गई व उसका 10 माह का बेटा भी है। पीड़िता कहती है कि कुछ समय तक उसके पति के साथ संबंध अच्छे थे, लेकिन बेटी के होने के बाद पति व ससुर सहित जेठ, जेठानी ने धीरे-धीरे मानसिक तौर पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। विवाहिता ने बताया कि शुरू में वह शर्म के कारण किसी को अपना दुख नहीं बता सकी, लेकिन अब बात हद से ज्यादा बढ़ गई है और अब सभी उसे जानलेवा धमकियां देते हैं। विवाहिता ने बताया कि उसने इस बारे पंचायत में भी कई बार शिकायत की है। 

इस संबंध में महिला ने अपनी पंचायत में भी शिकायत दी थी इसके साथ ही पुलिस थाना ज्वालामुखी में भी पुलिस ने शिकायत को सीडीपीओ देहरा भेजा था। परंतु वहां भी पति को सुधरने का मौका दिया गया था। विवाहिता ने बताया कि 19 दिसम्बर को जब वह अपनी मां, भाई तथा प्रधान के साथ अपने ससुराल में बातचीत कर रही थी तो उसके पति, जेठ व सास-ससुर, जेठानी ने मेरे कमरे से मेरा निजी सामान बाहर निकाल कर फैंक दिया। साथ ही गाली-गलौच कर मारपीट भी की। पुलिस ने विवाहिता के बयान पर पर पति, ससुर, जेठ व जेठानी पर धारा 498ए, 323, 504, 506, 34 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. ज्वालामुखी चंद्रपाल के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *