मुख्यमंत्री ने हिमाचल डांस चैम्पियनशिप के विजेताओं को पुरस्कृत किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज गेयटी थियेटर शिमला में लाइव टाइम्स टीवी द्वारा आयोजित हिमाचल डांस चैम्पियनशिप सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में शिरकत की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मादक पदार्थों के दुरुपयोग और उनके अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। हम इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए गंभीरता से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवा हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमें  अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वर्ष 2032 में देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनेगा। पिछले 2 वर्षों में हिमाचल प्रदेश अनेक क्षेत्रों में देश में नंबर वन राज्य बनकर उभरा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, चीफ एडिटर लाइव टाइम्स टीवी पंकज सूद और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

राज्य में डिजिटल गवर्नेंस अभियान ने हासिल की रिकॉर्ड उपलब्धि, एक वर्ष में 22.78 लाख सेवाएं प्रदान की गई...

Spaka Newsवर्तमान प्रदेश सरकार के सार्वजनिक सेवाओं के डिजिटलीकरण अभियान को अभूतपूर्व सफलता हासिल हो रही है। सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में लोग अब घर बैठे ही सरकारी सुविधाओं का सुगमता से उपयोग कर पा रहे हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2024 में लोगों को रिकॉर्ड […]

You May Like