पत्नी के वायरल वीडियो के बाद एसपी काँगड़ा से मिले विधायक विशाल नेहरिया दी सफाई

Spaka News

एचएएस अधिकारी ओश‍िन शर्मा की ओर से पति विशाल नैहरिया पर लगाए गए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना और मारपीट के आरोपों के बाद विधायक ने भी अपना पक्ष रखा है। शिकायत के बाद विशाल नैहरिया ने एसपी कांगड़ा से मिलकर उनके सामने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उन दोनों की पहले से ही दोस्ती थी। अब दोस्ती वैवाहिक जीवन तक पहुंच गई। शादी के कुछ दिन बाद से ही ओशिन की ओर से परिवार व उन पर कई तरह से मानसिक दवाब बनाने शुरू कर दिए थे। यह हमारा परिवारिक मामला था, इसलिए उन्होंने मामले को घर की दहलीज में अंदर रखकर की सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाने व पत्‍नी को समझाने के लगातार प्रयास किए।
उन्होंने अपने पद की गरीमा को समझते हुए और सामाजिक जिम्मेदारी को जानते हुए इस बात को घर तक ही सीमित रखना उचित समझा। पत्नी द्वारा परिवार पर मानसिक दवाब को घर में ही शांत करने का भरपूर प्रयास किया। वहीं वह अब भी चाहते हैं कि घर की बातें घर में ही सुलझ जाएं और उसे समाजिक और राजनीतिक तूल न दिया जाए।

Spaka News