सदर विधायक पवन नैयर ने कामगारों को वितरित किए सोलर लैंप व इंडक्शन हिटर

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत   कामगारों को अधिक से अधिक  योजनाओं से लाभान्वित करें अधिकारी….. सदर विधायक पवन नैयर 

चंबा:  प्रदेश  भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड  द्वारा जिले में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सदर विधायक पवन नैयर ने बताया कि जिला में 27 हजार के करीब  कामगार पंजीकृत किए गए हैं जिसमें 17 हजार  मनरेगा के तहत व 11 हजार विभिन्न विद्युत परियोजनाओं व असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत कामगार पंजीकृत किए गए हैं जिन्हें बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है |
 श्रम एवं रोजगार कार्यालय रंग महल में  जिला के पात्र लाभार्थियों को इंडक्शन हिटर व सोलर लाइट वितरित करने के बाद जानकारी देते हुए सदर विधायक  ने कहा कि प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत कामगारों को शादी हेतु वित्तीय सहायता, मातृत्व पितृत्व,प्रसुविधा, बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता, चिकित्सा सहायता, पेंशन सुविधा,अंतिम संस्कार हेतु सहायता, मरणोपरांत आश्रितों को  आर्थिक सहायता  उपलब्ध करवाई जा रही है| उन्होंने यह भी बताया कि कामगारों को इसके अतिरिक्त  कंबल हॉट केस टिफिन स्टील का डिनर सेट तथा ऑफलाइन वाटर फिल्टर,इंडक्शन हिटर, सोलर लैंप व साइकिल आदि उपलब्ध कराए जाते हैं | इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि पंजीकृत कामगार की कहीं भी किसी दुर्घटना से मृत्यु होती है तो उसके आश्रित परिवारों को 4लाख  का मुआवजा व प्राकृतिक मृत्यु पर 2 लाख की धनराशि मुआवजा के तौर पर दी जाती है | उन्होंने यह भी बताया कि पंजीकृत अविवाहित लाभार्थी के स्वयं के विवाह हेतु 51 हजार  तथा विवाहित लाभार्थी के 2 बच्चों के विवाह हेतु 51 हजार  प्रत्येक बच्चा प्रदान किया जा रहा है | उन्होंने यह भी बताया कि पंजीकृत लाभार्थी 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पेंशन का हकदार होगा और न्यूनतम राशि 1 हजार   प्रतिमाह उसे प्रदान की जाएगी |
 रंग महल में कोविड- उपयुक्त व्यवहार की अनु पालना को सुनिश्चित बनाते हुए आयोजित किए गए कार्यक्रम में 180 के करीब कामगारों को इंडक्शन हिटर व  सोलर लैंप वितरित किए| इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कामगारों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करें | जिला श्रम एवं रोजगार अधिकारी अनुराग शर्मा ने सदर विधायक पवन नैयर का स्वागत करते हुए जिला में विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी | इस अवसर पर भाजपा जिला व मंडल  स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे  |


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal 19 July 2021 आज का राशिफल 19 जुलाई 2021: सिंह, तुला, कुंभ को होगा लाभ, ये रहें अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Spaka Newsआइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। भगवान महादेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। सोमवार 19 जुलाई 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक […]

You May Like