स्कूल-कालेज फिर से जल्द खुलेंगे , 31 को कैबिनेट मीटिंग में अंतिम फैसला

Spaka News

वर्तमान में विंटर क्लोजिंग में 14 फरवरी तक छुट्टियां हैं। कालेजों में भी अभी अवकाश चल रहे हैं। इसलिए शिक्षा विभाग चाहता है कि 15 फरवरी से ही स्कूल कालेज खोले जाएं। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए अपने स्तर पर दो प्रोपोजल तैयार किए हैं। अब 31 जनवरी ही को कैबिनेट की बैठक होनी है।

ऐसे में इस बैठक में शिक्षण संस्थानों को लेकर फैसला लिया जा सकता है। शिक्षा विभाग ने स्कूल कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों को खोलने के संबंध में दो प्रस्ताव तैयार किए हैं। पहले प्रस्ताव के तहत शिक्षण संस्थानों को 15 फरवरी तक बंद करने की बात कही है। मार्च महीने में बोर्ड की परीक्षाएं भी है। शिक्षक इन दिनों बच्चों को सेकेंड टर्म का ही सिलेबस पढ़ा रहे हैं। ऐसे में छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है। इसमें बच्चों को परीक्षा की तैयारी स्कूल में करने के लिए 15 दिन का समय बच्चों को मिल जाएगा, जबकि दूसरे प्रस्ताव में कहा गया है कि केवल नौवीं से 12वीं के बच्चों को ही स्कूल बुलाया जाए। छोटी कक्षाओं के बच्चों की पढ़ाई फिलहाल ऑनलाइन ही करवाई जाए।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *