हिमाचल में दर्दनाक हादसा, युवक की सड़क हादसे में मौत, बर्थडे मनाकर लौट रहे थे

Spaka News

  • तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रक में जा घुसा.
  • युवक की सड़क हादसे में मौत
  • दोस्त PGI चंडीगढ़ रेफर

सोलन जिला में एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। ये युवक अपनी बर्थडे पार्टी से साथी के साथ वापस आ रहा था कि हादसे में उसकी जान चली गई। हादसा नालागढ़ की दत्तोवाला के समीप पेश आया है। बर्थडे का जश्न मनाकर युवक व उसके दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर एक ट्रक से हुई। हादसे में युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल है उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है । बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ है।


Spaka News

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *