शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि स्कूल खोलने में जल्दबाजी नहीं, 19 सितंबर तक दोबारा बंद करने की तैयारी

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में 15 सितंबर से विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के आसार कम है। विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को 19 सितंबर तक दोबारा बंद करने की तैयारी है। राष्ट्रपति दौरे के चलते भी स्कूलों को फिलहाल बंद रखने की योजना है। अभी परीक्षाओं के चलते 14 सितंबर तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रखे गए हैं।

संभावित है कि सोमवार को सरकार दोबारा स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए बंद रखने का फैसला लेगी। बता दें कि शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी कह चुके हैं कि स्कूल खोलने में जल्दबाजी नहीं करेंगे। कोरोना मामले कम होने के बाद ही विचार करेंगे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अभी भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 


Spaka News

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *