मुख्यमंत्री ने लांस दफेदार बलदेव चन्द की शहादत पर शोक व्यक्त किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लांस दफेदार बलदेव चन्द की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। बदलेव चन्द 4 राष्ट्रीय राइफल्स (बिहार) के जवान थे और जम्मू-कश्मीर में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए। वह जिला बिलासपुर की झंडूता तहसील के गंगलोह गांव से संबंध रखते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बलदेव चन्द ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए। उनके इस सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spaka News
Next Post

स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देकर बड़े सुधारों की दिशा में बढ़ रही हिमाचल सरकार...

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के निकट आधुनिक और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान केन्द्रीत कर रही है। इस उद्देश्य से सरकार ने प्रदेश में चिकित्सा अधोसंचरना और विश्वस्तरीय उपचार सुविधाएं प्रदान करने की दिशा […]

You May Like