हमीरपुर: बेटे की शादी से एक माह पहले मां की सांप के डसने से मौत

Spaka News

हमीरपुर जिला में बेटे की शादी से एक माह पहले मां की सांप के डसने से मौत हो गई। हादसा थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नौहंगी के नरियाह गांव में सामने आया। मृतक महिला सुनीता कुमारी पत्नी राजेंद्र कुमार घर के निकट पशुशाला में अपने काम में व्यस्त थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। पता चलते ही परिजन उसे हमीरपुर अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान सुनीता देवी का देहांत हो गया। बताया जा रहा है कि 20 अक्टूबर को महिला के बेटे का विवाह है। जिसके चलते पूरा परिवार विवाह की तैयारियों में जुटा था और घर की साफ. सफाई का कार्य चल रहा था, लेकिन महिला की मौत से खुशियों का माहौल गम में बदल गया।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *