Fraud call का सिलसिला जारी; एक कॉल में खाते से गायब लाखो की नगदी

Spaka News

 उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने वाले गांव सिरमनी के निवासी प्रेम चंद सपुत्र बुद्धि राम ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिरों के झांसे में आ गया। इसमें प्रेम चंद को एक अनजान नंबर से फोन आया। इसके बाद पीडि़त द्वारा उनके साथ अपना एटीएम व आधार संख्या साझी कर दी गई, फिर क्या शातिरों ने पीडि़त के खाते से दो लाख 82 हजार रुपए निकाल लिए गए। जब पैसों की निकासी के संदेश पीडि़त को आने लगे, तो इसके जिसके बाद उन्होंने बैंक को सूचित किया।

बैंक ने जानकारी मिलते ही कार्यवाही की और निकाले गए दो लाख 82 हजार रुपए में से 58 हजार 800 रुपए रिकवर कर लिए। दो लाख 23 हजार दो सौ रुपए अभी तक रिकवर नहीं हुए है। पीडि़त ने इसकी जानकारी पुलिस में दे दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन ठगी की शिकायत उनके पास आई है, जिसमें आईपीसी के तहत धारा 420 के अंतर्गत अनजान व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


Spaka News