मैजिक शो संपूर्ण परिवार के लिए मनोरंजन का बेहतरीन विकल्प: मुख्यमंत्री

Avatar photo Spaka News
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर का मैजिक शो देखा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जादू की कला को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए जादूगर सम्राट शंकर की सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्राट शंकर ने देश-विदेश में शो आयोजित कर इस प्रसिद्ध कला का संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि सम्राट शंकर विगत 50 वर्षों से अपनी कला से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। उनका शिमला से गहरा नाता है और वह यहां कई वर्षों से शो आयोजित करते आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति की प्राचीन कला रूप में जादू के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब टेलीविजन और इंटरनेट आदि साधन उपलब्ध नहीं थे, तब मैजिक शो मनोरंजन के अभिन्न स्रोत थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैजिक शो संपूर्ण परिवार के लिए मनोरंजन का एक बेहतरीन विकल्प हैं। जादूगर अपनी कला और हुनर के माध्यम से यह सुनिश्चित करते हैं कि परिवार एक साथ आकर मंत्रमुग्ध कर देने वाले ऐसे प्रदर्शनों का आनंद उठा सकें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महाधिवक्ता अनूप रतन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 19 जून 2023, Aaj Ka Rashifal 19 June 2023:गुप्त नवरात्रि का पहला दिन इन राशियों लिए शुभ, जानिए आज का राशिफल..........

Spaka Newsआज सोमवार 19 जून 2023 को मेष, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है किस्मत का साथ मिलेगा। वृषभ, कर्क के मन मस्तिष्क पर नकारात्मकता हावी हो सकती है। जानिए आज का राशिफल कैसा रहेगा। यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या […]

You May Like