काँगड़ा : गरली के साथ लगते गांव चमुखा में ब्यास के बीच टापू पर फंस गए चार लोग, तीन घंटे चला बचाव अभियान

Spaka News

काँगड़ा : गरली के साथ लगते गांव चमुखा में शिवनाथ मंदिर के सामने ब्यास नदी स्थित टापू में अचानक चार व्यक्ति पानी के तेज बहाव में फंस गए, जिन्हें लगभग तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला गया। मामला बुधवार रात का बताया जा रहा है। चारों लोग पशु चराने के लिए नदी के किनारे गए थे कि अचानक पानी का बहाव बढ़ गया और वे टापू पर ही फंस गए।

जानकारी मिलते ही एसडीएम देहरा धनबीर सिंह ठाकुर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्र पाल, कौलापुर पंचायत प्रधान विपन कुमार, प्रधान कुन्हा रामपाल, उपप्रधान संजीव कुमार (कुकी शाह), भारतीय जनता पार्टी जसवां परागपुर अध्यक्ष विनोद शर्मा उक्त घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कड़ी मशक्कत के उपरांत उक्त व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया है।

एसडीएम देहरा धनबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि उक्त युवकों को राफ्टिंग टीम नादौन के सहयोग से रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन भी उक्त स्थान पर पहुंच

जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उधर, परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने रेस्क्यू करने वाले तीन युवकों को स्वेच्छा से 5100-5100 रुपए देने की घोषणा की है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *