उप-मुख्यमंत्री ने सूबेदार संजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आर्टीलेरी रजिमेंट में तैनात सूबेदार संजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। संजय कुमार जिला कांगड़ा के देहरा उपमंडल स्थित सुनेहत गांव से सम्बंध रखते थे। गुवाहाटी में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 

उप-मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है।

उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए...

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सभी उपायुक्तों से दूरभाष के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की जानकारी हासिल की। उन्होंने मौजूदा मौसम की स्थिति के दृष्टिगत अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से […]

You May Like