बाइक पर सवार तीन पुलिस कर्मियों को ट्रक से कुचलने बाला फरार आरोपी नादौन में गिरफ्तार

Spaka News

  • चौथी आईआरबीएन बटालियन के जवान
  • आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस द्वारा नादौन के जलाड़ी में गिरफ्तार कर लिया गया

ऊना में देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। पुलिस थाना गगरेट के तहत आशा देवी में बाइक पर सवार तीन पुलिस कर्मियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गईं। जबकि एक ने अस्पताल जाते हुए दम तोड़ दिया। वहीं, मृतकों की पहचान मनोज कुमार, शुभम व विशाल के रूप में हुई है और तीनों चौथी आईआरबीएन बटालियन के जवान थे।

इस दर्दनाक घटना में जिन तीन पुलिस जवानों की मृत्यु हुई है वह तीनों हमीरपुर के निवासी है। इस हादसे में मृतकों की पहचान मनोज कुमार पुत्र सुरेश कुमार गांव पिदडता, विशाल कुमार पुत्र विक्रम चंद गांव झंडवी भोरंज, 23 वर्षीय शुभम पुत्र सुरेश कुमार गाँव नारकड़ के रूप में हुई है।
इस घटना के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर ट्रक के साथ मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस द्वारा नादौन के जलाड़ी में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक के टायरों पर भी कई जगह खून के निशान लगे हुए हैं।


Spaka News