मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सभी उपायुक्तों से दूरभाष के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की जानकारी हासिल की। उन्होंने मौजूदा मौसम की स्थिति के दृष्टिगत अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने लोगों से बरसात के मौसम में नदी-नालों के निकट न जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी लोगों से जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने भूस्खलन, बाधित सड़कों और बाढ़ जैसी आपातकालीन स्थितियों में समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच समन्वय के महत्त्व पर भी बल दिया।

मुख्यमंत्री ने इस मौसम में आवश्यक सेवाओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने चंबा जिले के राजनगर की सुताह ग्राम पंचायत में भू-स्खलन के कारण एक मकान ढह जाने से हुई नवविवाहित जोड़े की मृत्यु पर भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।


Spaka News
Next Post

राज्य सरकार 207.50 करोड़ रुपये से करेगी डायग्नोस्टिक सेवाओं का सुदृढ़ीकरण...

Spaka Newsराज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन के तहत केन्द्रित पहलों से प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्रों को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इन प्रयासों के तहत राजकीय स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से प्रदेशवासियों को विश्वस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की ओर कदम उठाए जा रहे […]

You May Like