हिमाचल : किन्नौर के रामनी गांव में लगी आग, 8मकान जले, लाखों की संपत्ति राख

Spaka News

सूचना मिली कि रामणी गांव में कृष्ण कुमार का मकान सहित उस के आस पास के करीब 7, 8 और मकान भीषण आग की चपेट में आ गए है। QRT टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है।

हिमाचल (Himachal) के किन्नौर (Kinnaur) से बड़ी खबर सामने आ रही है। किन्नौर जिले के रामनी गांव (Ramni Village) में आग ने 8 मकान को अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते 8 मकान धू-धूकर जलने लगे। वहीं, मामले की जानाकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। आग की लपटों को बढ़ता देख, उन्होंने इसकी जानकारी किन्नौर जिला प्रशासन को दी।

दमकल की गाड़ी मौके के लिए रवाना

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थनीय ग्रामीणों ने बताया कि अबतक रामनी गांव में 7 से 8 मकान जलने की सूचना है। ग्रामीणों के मुताबिक अभी तक पीड़ित पारिवारों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के रामनी गांव में कुछ मकानों में आग लगी है। ग्रामीण इस आग पर काबू करने के भरसक प्रयास कर रहे हैं। वहीं, घटनास्थल के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों को रवाना कर दिया गया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *