मुख्यमंत्री ने हवलदार अरूण कुमार लक्की के निधन पर शोक व्यक्त किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना में सेवारत हवलदार अरुण कुमार ‘लक्की’ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वे ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के चताड़ा गांव के निवासी थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार अरुण कुमार ने समर्पण और निष्ठा के साथ राष्ट्र की सेवा की। देशवासी उनकी कर्तव्यनिष्ठा को सदैव याद रखेंगे।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spaka News
Next Post

उद्योग विभाग ने चार माह में संवेदनशील क्षेत्रों में किये 900 निरीक्षण 895 अवैध खनन मामलों में 44.31 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया...

Spaka Newsनिदेशक उद्योग डॉ. यूनुस ने जानकारी दी कि अवैध खनन से न केवल खनिज संसाधनों का अनियमित दोहन होता है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन, जल स्रोतों की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। इस चुनौती को देखते हुए विभाग ने नीतिगत सुधार, सघन निगरानी और त्वरित […]

You May Like