Suicide in Himachal : सुनार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, पढ़े पूरी खबर …………….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कांगड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पंचायत दौलतपुर में एक व्यक्ति का शव घर के कमरे में ही लटका हुआ मिला है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को उतार कर नीचे रख दिया था।कांगड़ा पुलिस शव की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची

कांगड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पंचायत दौलतपुर में एक व्यक्ति का शव घर के कमरे में ही लटका हुआ मिला है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को उतार कर नीचे रख दिया था। कांगड़ा पुलिस शव की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कांगड़ा भारत भूषण शर्मा ने बताया कांगड़ा उपमंडल की पंचायत दौलतपुर में एक व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में ही फंदा लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान विनोद कुमार (60 वर्षीय) उत्तर जगन्नाथ के रूप में हुई है, जोकि पंचायत दौलतपुर का स्थाई निवासी था। उन्होंने बताया पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया था और शव की जांच करने पर उसकी जेब में सुसाइड नोट भी मिला है। उन्होंने बताया पुलिस ने इस संबंध में अपनी जांच शुरू कर दी है और मृतक की जेब से बरामद सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। मृतक दौलतपुर में ही सुनार का कार्य करता था। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही कांगड़ा पुलिस मामला दर्ज करेगी।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक की गई जान,3 जख्मी ...................

Spaka Newsचौपाल उपमंडल के नेरवा में एक कार (HP 08A-1985) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वीरवार रात हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन जख्मी हुए हैं।  जानकारी के अनुसार यह हादसा वीरवार रात करीब 8 बजे नेरवा के थरोच पंचायत के सैंज में पेश आया, जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, […]

You May Like