राजधानी के ढली क्षेत्र में सोमवार को बारिश के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भट्टाकुफर फल मंडी के पास सेब से लदे एक ट्रक ने कोहराम मचा दिया। दोपहर डेढ़ बजे के करीब ट्रक ने नियंत्रण खोया और कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो दर्जन […]
हिमाचल
राज्यपाल ने कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले नायकों को श्रद्धांजलि दी
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि ‘कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना का जोश और वीरता अद्वितीय थी और पूरा देश […]
प्रदेश सरकार ने सेब की खरीद के लिए मण्डी मध्यस्थता योजना स्वीकृत की
उद्यान विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 के दौरान हिमाचल प्रदेश में सेब खरीद के लिए मण्डी मध्यस्थता योजना के क्रियान्वयन को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के लिए मण्डी मध्यस्थता योजना के अन्तर्गत 1,44, 936 मीट्रिक टन सेब […]
मुख्यमंत्री ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी
मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। श्री जय राम ठाकुर ने […]
हिमाचल: दोस्तों के साथ निजी होटल में ठहरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
कुल्लू: जिला कुल्लू के भुुंतर थाना के तहत एक निजी होटल में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। वह होटल में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ ठहरा हुआ था।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मिली जानकारी के […]
गुजरात से पति के साथ घूमने हिमाचल आई थी, महिला का नदी किनारे मिला शव………..
हिमाचल के जनजातीय जिला लाहुल स्पीति (Lahaul spiti) जिला में एक पर्यटक महिला का नदी में शव (Dead Body) बरामद हुआ है। यह महिला अपने पति के साथ गुजरात से यहां घुमने आई थी। मृतक महिला की पहचान जयदेव नोधिवा (23) पत्नी युवराज सिंह जयदेव निवासी अहमदाबाद गुजरात के रूप […]
HRTC बस का कंडक्टर संदिग्ध हालात में लापता, थाने में शिकायत दर्ज,पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर : एचआरटीसी बिलासपुर में कार्यरत परिचालक का गायब होने का मामला सामने आया है। जलालदीन गांव दगड़ाहन पंचायत टाली (स्वारघाट) जिला बिलासपुर का निवासी हैं। बताया जा रहा है की एचआरटीसी का परिचालक जलाल दीन पिछले कल ज्योरिपतन से कीरतपुर रूट (HP69 1807) पर अपनी सेवाएं दे रहा था जिसके […]
राज्यपाल ने किया अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारम्भ, लोक संस्कृति को बढ़ावा देने पर दिया बल
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का गौरवमयी इतिहास तथा समृद्ध लोक परम्पराएं राज्य की प्रगति तथा विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राज्यपाल आज जिला चम्बा के ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। बतौर राज्यपाल श्री आर्लेकर का चम्बा जिला का यह पहला दौरा था। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक मिंजर मेले की अपनी अलग पहचान है। समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण तथा प्रोत्साहन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने मेले के सफल आयोजन में आधुनिकता को उचित रूप से शामिल किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि चम्बा की अपनी समृद्ध लोक संस्कृति है तथा इसे सदियों से लोगों द्वारा संरक्षित रखा गया है। उन्होंने लोगों से इसी प्रकार स्थानीय पारम्परिक लोक संस्कृति तथा सामाजिक सौहार्द को संरक्षित रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधुनिकता के प्रभावों के बावजूद अपनी पारम्परिक संस्कृति को संजोए रखा है तथा यह एक बड़ी उपलब्धि है, जिसका श्रेय पूरे प्रदेश में मनाए जाने वाले विभिन्न मेलों तथा उत्सवों को जाता है। श्री आर्लेकर ने जिला चम्बा के प्रसिद्ध चम्बा रूमाल तथा चम्बा चप्पल का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि चम्बा जिला चम्बा चप्पल तथा चम्बा रूमाल की जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई टैग) के कारण प्रसिद्ध हो रहा है। इससे पूर्व, राज्यपाल ने ध्वज फहरा कर अधिकारिक तौर से मिंजर मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने चम्बा के पारम्परिक कुजड़ी मल्हार गीत का गायन भी किया। उन्होंने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड तथा निगमों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारम्भ भी किया तथा इनमें अपनी गहरी रूचि दिखाई। इस अवसर पर राज्यपाल ने मिंजर मेला खेल प्रतिस्पर्धाओं के शुभारंभ की अधिकारिक घोषणा भी की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मिंजर मेला खेल समिति की ओर से राज्यपाल को सम्मानित किया। नगर परिषद चम्बा की अध्यक्षा नीलम नैयर ने राज्यपाल को मिंजर भेंट की। इस अवसर पर उपायुक्त चम्बा व मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष डी.सी.राणा ने समिति की ओर से राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि आठ दिन चलने वाले इस मेेले के दौरान चम्बा जिला और राज्य के अन्य जिलों के कलाकारों को उनकी प्रस्तुति के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज, विधायक पवन नैयर, जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, नगर परिषद के पार्षद, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
मां चिंतपूर्णी के नजदीक श्रद्धालुओं की पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 20 घायल
चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी के नजदीक शीतला मंदिर के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे जगराओं से आए श्रद्धालुओं का महिंद्रा पिकअप ट्राला पलट कर खाई में जा गिरा। ट्राले में बच्चों सहित करीब 25 लोग सवार थे। श्रद्धालु चिंतपूर्णी-शीतला मंदिर में दर्शन करने के बाद ज्वाला जी के लिए जा […]
हिमाचल: महिलाओं के बीच जमकर खूनी संघर्ष, एक ने दूसरी पर दराटी से हमला कर किया लहूलुहान
ऊना: हिमाचल में दो महिलाओं के बीच जमकर खूनी संषर्घ (Bloody Clash) हुआ। इसमें एक महिला ने दूसरी महिला की आंख पर दराटी से हमला (Attack) कर लहूलुहान कर दिया। मामला ऊना (Una) जिला के बंगाणा उपमंडल के तहत कृष्णा नगर से सामने आया है। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे अस्पताल […]