हिमाचल में बड़ा हादसा: बेकाबू ट्रक ने 30 गाड़ियों को मारी टक्कर, हादसे में 6 लोग,देखे video

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राजधानी के ढली क्षेत्र में सोमवार को बारिश के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भट्टाकुफर फल मंडी के पास सेब से लदे एक ट्रक ने कोहराम मचा  दिया। दोपहर डेढ़ बजे के करीब ट्रक ने नियंत्रण खोया और कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहीं छह लोग जख्मी बताए गए हैं।

एक घायल की हालत गम्भीर है और उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। सेब से लदे ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ वाहनों के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि ट्रक की चपेट में आये ज्यादातर वाहन सड़क किनारे पार्क थे। इस कारण जानी नुकसान नहीं हुआ।

प्रारंभिक पड़ताल के मुताबिक ट्रक की ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ है। ढली पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। हादसे के कारण सड़क पर वाहनों का जाम लग गया।  पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक के नियंत्रण खोने से हादसा हुआ है।

ट्रक (UP25 BT- 7349) सेब से लदा था। हादसे में लगभग छह लोग चोटिल हुए हैं। साथ ही कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 26 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 26 July 2022 :आज सोचे काम पूरे होंगे, आत्मविश्वास से भरपूर रहें, अति उत्साही होने से बचें

Spaka News26 जुलाई को सावन मास 2022 का दूसरा मंगलवार है। इस दिन सावन शिवरात्रि के साथ मंगला गौरी का व्रत भी रखा जाएगा। जानें 26 जुलाई को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा और किन राशियों के […]

You May Like