मुख्यमंत्री ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

Spaka News

मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने आज श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। श्री जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कुशल मार्गदर्शन में देश नई ऊॅंचाइयां हासिल करेगा। 


Spaka News