Himachal Samachar 21 07 2023
हिमाचल
मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिये कर्मचारी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारियों ने 71 हजार रुपये का चेक भेंट किया
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिये 71 हजार रुपये का चेक भेंट किया।
राज्यपाल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री से भेंट की
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की।उन्होंने उन्हें राज्य में भारी बारिश और बादल फटने से हुए नुकसान से अवगत करवाया।राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार और एन.डी.आर.एफ. द्वारा संचालित किए जा रहे […]
मुख्यमंत्री ने चिड़गांव में हुई सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल रात शिमला जिला के चिड़गांव क्षेत्र में खाबल गांव के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत […]
आपदा राहत कोष के लिए अंशदान
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए वित्तीय सहायता के रूप में आपदा राहत कोष के लिए लगभग 5.50 करोड़ रुपये के चेक भेंट किए गए।एडी हाइड्रो पावर लिमिटेड और मलाणा पावर कंपनी प्रबंधन ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पांच […]
एसजेवीएन ने 50,000 करोड़ रुपए की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषणार्थ आरईसी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए
श्री नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन नेआरईसी के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। आरईसी ने एसजेवीएन और इसकी अधीनस्थकंपनियों और संयुक्त उपक्रमों की परियोजनाओं को 50,000/- करोड़ रुपए की सीमा तक वित्तपोषित करनेपर सहमति व्यक्त की है।श्री नन्द लाल शर्मा ने […]
प्रदेश सरकार विधवा पुनर्विवाह अनुदान योजना की राशि एक लाख रुपये करने पर कर रही विचार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि वर्तमान राज्य सरकार विधवा पुनर्विवाह अनुदान योजना के अन्तर्गत प्रदान की जा रही अनुदान राशि को 65,000 से रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने पर विचार कर रही है। सरकार की इस पहल से विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन मिलने […]
70 करोड़ से होगा छैला-यशवंत नगर वाया नेरी पुल सड़क का सुदृढ़ीकरणः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सेब उत्पादकों को सुविधा प्रदान करने और उनकी उपज के लिए एक सुचारू परिवहन सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भारी बारिश से आई आपदा के बाद राज्य सरकार सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़कों की बहाली पर ध्यान केंद्रित […]
संजौली से ढली टनल तक यातायात रोका गया, स्मिट्रि टलन पर लैंडस्लाइड का खतरा…..
शिमला के स्मिट्रि टलन पर लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। टनल के ऊपर बने मकान से निरंतर मिटटी व पत्थर गिर रहे है। जिस कारण संजौली से ढली टनल तक यातायात रोक दिया गया है। आप सभी से निवेदन है कि ढली-संजौली बाईपास का इस्तेमाल करें।
Agniveer Recruitment 2024 :अग्निवीरवायु भर्ती के आवेदन 27 जुलाई से, इस दिन होगा एग्जाम
भारतीय वायु सेना ने हाल ही में अग्निवीरवायु पदों की भर्ती अग्निपथ योजना के तहत निकाली है। भारतीय वायु सेना 01/2024 के तहत अग्निवीरवायु के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2023 से शुरू की जाएगी। इन पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार agnipathvayu.cdac.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर […]