मुख्यमंत्री तथा उप-मुख्यमंत्री ने राज कुमार नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 59वीं वाहिनी आईटीबीपी भालुकपोंग (अरुणाचल प्रदेश) में तैनात रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत करालश निवासी एएसआई राज कुमार नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज कुमार नेगी देश सेवा के दौरान उच्च ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्र में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे। उनका डोरिका अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया।  
उन्होंने कहा कि राज्य ने एक बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ सपूत खोया है। उनका असमय जाना अत्यंत दुःखद और अपूरणीय क्षति है। उनकी वीरता, निष्ठा और सेवा भावना को हमेशा याद रखा जाएगा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।


Spaka News
Next Post

शिमला : 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, साड़ी से बनाया फंदा

Spaka Newsशिमला शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला बालूगंज थाना अंतर्गत फागली क्षेत्र का है और इससे मृतक छात्र के परिवार में कोहराम मच गया है। […]

You May Like