काँगड़ा : ज्‍वालामुखी के कथोग में नशे के आदी व्‍यक्ति ने कमरे में फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त की

Spaka News

पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत देर रात कथोग के दरेकलाहड़ गांव में 35 वर्षीय व्यक्ति लेखराज ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। लेखराज मेहनत मजदूरी करता था तथा नियमित नशे का आदी था। ज्वालामुखी पुलिस ने मृतक के स्‍वजनों के बयान कलमबद्ध करके शव कब्जे में ले लिया है। जिसका आज सिविल अस्पताल देहरा में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

मृतक के स्वजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात लेखराज काम से लौटकर अपने कमरे में चला गया। उसने भीतर से कमरा बंद कर लिया, काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो स्वजनों ने कमरा खोलने के लिए आवाजें दीं। लेकिन लेखराज ने कोई जवाब नहीं दिया। थक हारकर स्वजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो लेखराज पंखे से झूल रहा था।

इसकी सूचना स्थानीय पंचायत को दी तथा पुलिस को सूचित किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ज्वालामुखी पुलिस मौके पर पहुंची तथा सारे घटनाक्रम की जानकारी लेकर बयान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश तेज कर दी है। लेखराज का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *