हिमाचल का जवान असम राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात रणजीत सिंह ने जन्मदिन के दिन छोड़ी दुनिया

Avatar photo Spaka News
Spaka News

नाहन। मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर जिला के बर्मा पापड़ी पंचायत का जवान 46 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र प्रेमचंद ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया है। जवान रणजीत सिंह का निधन सोमवार देर रात को अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। आज यानी मंगलवार अल सुबह रणजीत सिंह के निधन की खबर उनके परिवार को दी गई। जिसके बाद उनके घर में मातम छा गया। जवान के माता पिता और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि असम राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात रणजीत सिंह पिछले कुछ दिनों से डायरिया की चपेट में आ गए थे। सोमवार सुबह उनकी अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो उनके साथी उन्हें सैनिक अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान सोमवार देर शाम को उनकी मौत हो गई। मंगलवार अल सुबह उनकी मौत की खबर उनके परिजनों को दी गई। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत प्रधान शेर सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह 24 वर्ष पहले असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। रणजीत सिंह काफी खुशमिजाज और मिलनसार किस्म के व्यक्ति थे। सोमवार देर शाम को उनकी अस्पताल में मौत होने पर मंगलवार अल सुबह उनके परिजनों को मौत की खबर दी गई। परिजनों के अनुसार 28 अगस्त को ही रणजीत सिंह का जन्मदिन भी था। उसी दिन उनकी मौत हो गई।

पंचायत प्रधान ने बताया कि अधिकारियों द्वारा जवान की मौत का कारण उल्टीण्दस्त बताया जा रहा है। उनका कहना है कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई। जवान रणजीत सिंह के घर में उनके पिता के अलावा पत्नी और दो बेटे हैं। जवान का एक बेटा 12वीं तो दूसरा 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। असम राइफल्स के अधिकारियों के अनुसार बुधवार दोपहर तक मृतक सैनिक की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंचेगी।


Spaka News
Next Post

एच.पी.ए.एस. और संबद्ध सेवा परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट की

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (एच.पी.ए.एस.) और संबद्ध सेवाओं के 13 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। यह परिवीक्षाधीन अधिकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा), फेयरलॉन, शिमला में आधार (फाउंडेशन) प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते […]

You May Like