हमीरपुर : गलोड़ की कंचन जरयाल ने जे.आर.एफ. परीक्षा में राष्ट्र स्तर पर प्राप्त किया 101वां रैंक

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र के गांव गोइस की बेटी कंचन जरयाल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। उन्होंने प्रतिष्ठित सी.एस.आई.आर यू.जी.सी. नेट जे.आर.एफ. परीक्षा में 101वां अखिल भारतीय रैंक प्राप्त किया है। कंचन की शिक्षा का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई टी.आर. डी.ए.वी. स्कूल कांगू से पूरी की। इसके बाद उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी रुचि को आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित कालेजों से उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज सेक्टर 42, चंडीगढ़ से बी.एससी. और जी.जी.डी.एस.डी. कालेज सेक्टर 32, चंडीगढ़ से एम.एस.सी. की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की।

कंचन की इस सफलता में उनके परिवार का भी अहम योगदान रहा है। उनके पिता कृष्ण जरयाल दुबई में नौकरी करने के बाद अब हमीरपुर में अपना व्यवसाय करते हैं, जबकि उनकी माता रेणु एक गृहिणी हैं। उनके भाई अनीश जरयाल भी चंडीगढ़ में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। कंचन ने इस उपलब्धि को पूरा करके अपने दादी सरस्वती देवी और दादा स्व. प्रकाश चंद जरयाल के सपने को पूरा किया। कंचन ने इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को दिया है। यह उपलब्धि न केवल कंचन के लिए बल्कि पूरे हमीरपुर जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवाओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की...

Spaka Newsसमीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के समक्ष हिमाचल से जुड़े विभिन्न मामलों को उठाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में इस मानसून के दौरान भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके उपरांत […]

You May Like