उप-मुख्यमंत्री ने बलदेव चन्द की शहादत पर शोक व्यक्त किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बिलासपुर जिला के झंडूता तहसील के गंगलोह गांव के वीर सपूत लांस दफेदार बलदेव चन्द की शहादत पर शोक व्यक्त किया है।  
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बलदेव चंद ने देश की रक्षा करते हुए जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से वीरतापूर्वक मुकाबला करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह शौर्य और बलिदान हमेशा प्रदेश व देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने लांस दफेदार बलदेव चन्द की शहादत पर शोक व्यक्त किया...

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लांस दफेदार बलदेव चन्द की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। बदलेव चन्द 4 राष्ट्रीय राइफल्स (बिहार) के जवान थे और जम्मू-कश्मीर में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए। वह जिला बिलासपुर की झंडूता तहसील के गंगलोह गांव से संबंध रखते […]

You May Like