महिला की शादी आठ माह पहले हुई थी और वह अपने मायके प्रारंपरिक प्रथा अनुसार काला महीना काटने आई थी। इसी दौरान उसने मायके में आत्महत्या कर ली। मामला हमीरपुर जिला के पुलिस थाना भोरंज के तहत सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भोरंज के तहत मायके आई विवाहित महिला ने फंदा लगा लिया। जब तक परिजनों को इस बात का पता चलता महिला की जान जा चुकी थी। हालांकि फिर भी परिजन महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल (Private Hospital) ले गए जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत के उपरांत कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। बता दें कि अवाहदेवी पुलिस चौकी के तहत क्षेत्र की एक महिला जिसकी शादी महज आठ माह पूर्व हुई थीए अपने मायके आई हुई थी। पारंपरिक प्रथा के अनुसार नवविवाहिता का काला महीना काटने के लिए अपने मायके आना पड़ता है। नवविवाहिता भी इसी प्रथा का पूरा करने के लिए मायके आई थी। इसी दौरान महिला ने ये खौफनाक कदम उठा लिया। वहीं इस बारे में अतिरिक्त पुलिस थाना प्रभारी भोरंज जगपाल गुलेरिया ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।











Sau khi trải nghiệm slot365 app , mình thấy ít gặp lỗi tải chậm hơn trước đây. TONY05-29