मुख्यमंत्री राहत कोष में 47,05,683 रुपये का अंशदान…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कार्यकारी परिषद के सदस्य हरीश जनारथा ने विश्वविद्यालय के शिक्षण संकायों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 47,05,683 रुपये का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के योगदान जरूरतमंद लोगों की मदद करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  उन्होंने आम जनता से इस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह किया।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

वरिष्ठ संपादक डॉ. राजेश शर्मा सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त...

Spaka Newsगिरिराज साप्ताहिक समाचार-पत्र के वरिष्ठ संपादक डॉ. राजेश शर्मा के सम्मान में आज सूचना एवं जन संपर्क निदेशालय में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।डॉ. राजेश शर्मा ने 9 अक्तूबर, 1995 को विभाग में उप-संपादक के रूप में अपनी सेवाओं की शुरुआत की। लगभग 30 वर्षों की सेवा […]

You May Like