मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से भेंट की, राज्य की ऋण सीमा बढ़ाने का आग्रह किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। 

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री को हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति से अवगत करवाया और प्रदेश की ऋण सीमा बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में भारी बारिश के कारण प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य को सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने वित्त मंत्रालय में प्रदेश के लम्बित विभिन्न मामलों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हवाई सम्पर्क विस्तार और शिमला व धर्मशाला को नियमित हवाई सेवाओं का आग्रह किया...

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने दिल्ली-शिमला-धर्मशाला और धर्मशाला-शिमला-दिल्ली हवाई उड़ानों का संचालन नियमित रूप से करने का आग्रह किया […]

You May Like