चंबा के गांव में जम्मू पुलिस ने दागी गोलियां और आंसू गैस के गोले, जानिए पूरा मामला…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के पुलिस के 35 जवान और कुछ स्थानीय लोग शुक्रवार सुबह 4 बजे के करीब हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में घुसकर गांव की जांच करने लगे। लोगों द्वारा विरोध करने पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने गांव में आंसू गैस के गोले दाग दिए। 
सूत्रों ने बताया कि जम्मू के डोडा से किसी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर यहां लाया गया है। उसी लड़की को बरामद करने के उद्देश्य से जम्मू पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। 
रात के तीन बजे और चंबा जिले के लगेरा गांव में लोग ठंड के बीच अपने घरों में सोए हुए थे। इस दौरान गांव में कुछ हो रहा था, जिससे ग्रामीण अंजान थे। जम्मू से आए कुछ लोगों ने जम्मू पुलिस के साथ मिलकर गांव की घेराबंदी शुरू कर दी। गांव में घेराबंदी के बाद लोगों ने गांव के घरों में तलाशी लेना शुरू कर दिया। जब ग्रामीणों ने इस बात को विरोध किया तो जम्मू के लोगों के साथ आई जम्मू पुलिस ने गांव में ना सिर्फ गोलियां दागी बल्कि आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच जम्मू पुलिस और उनके साथ आए लोगों को थाने ले गए हैं, जहां उनका मेडिकल कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जम्मू के एक गांव की लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। लड़की के परिजनों को शक था लड़की चंबा के लगेरा गांव के किसी युवक के साथ भागी है, इस कारण ही उन्होंने यहां आकर तलाशी ली है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ड्यूटी के दौरान नशे में धुत पाए गए पुलिस कर्मचारी, पुलिस अधीक्षक ने…

Spaka Newsजिला ऊना में ड्यूटी के दौरान छह कर्मचारी नशे की हालत में पाए गए। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने इन कर्मचारियों का वेतन रोकने का फैसला लिया है। गौरतलब हो कि कोविड के बाद से अल्कोहल सेंसर पर प्रतिबंध है, जो कि अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इस […]

You May Like