जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक था और उसके दो बच्चे भी हैं। अभी करीब 15 दिन पहले उसके घर में दूसरी बेटी हुई है। बताया जा रहा है शिक्षक की पत्नी भी अध्यापिका है।
पुलिस थाना धर्मशाला के तहत काला पुल में एक विवाहित प्रेमी जोड़े ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाला जोड़ा ऊना जिले का बताया जा रहा है। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जिला ऊना के पंजोआ क्षेत्र से भागे एक प्रेमी जोड़े ने धर्मशाला के काला पुल स्थित एक निजी होटल में जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने बुधवार रात को जहर निगल लिया था और गुरुवार सुबह होटल स्टाफ को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों जिला ऊना के पंजोआ क्षेत्र के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक था और उसके दो बच्चे भी हैं। अभी करीब 15 दिन पहले उसके घर में दूसरी बेटी हुई है। बताया जा रहा है शिक्षक की पत्नी भी अध्यापिका है। शादी के बाद दोनों संपर्क में आए। काजल के भी दो बच्चे हैं। वहीं मृतक महिला का पति ऑटो मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। किसी विवाद के कारण दोनों अपने घरों से भागकर धर्मशाला आ गए थे। यहां बुधवार रात को दोनों ने जहर निगल लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।











Khuyến mãi ở đây khá hấp dẫn sportzfy apk download apkpure TONY07-20