राज्यपाल ने मनाली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज मनाली क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने कुल्लू और मनाली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के उस हिस्से का भी जायजा लिया, जो बाढ़ के दौरान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने नदी के मार्ग बदलने से कई स्थानों पर हुए व्यापक नुकसान पर भी चिंता व्यक्त की।

राज्यपाल ने सोलंग गांव का भी दौरा किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश से बहुत नुकसान हुआ है तथा सड़कें और आसपास के क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। कई जगहों पर सड़क दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई है और उचित मरम्मत एवं सुधार के लिए तत्काल इंतजाम की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को संयुक्त बैठक कर स्थायी समाधान निकालना चाहिए। 

राज्यपाल ने बिंदु ढांक, मनालसू नाला, आलू ग्राउंड और चौड़ीबिहल सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। 

सीमा सड़क संगठन और ग्रैफ के अधिकारियों ने राज्यपाल को पुनर्निर्माण और राहत कार्यों की प्रगति के बारे में अवगत करवाया।

सोलंग गांव में भू-स्खलन पर राज्यपाल ने कहा कि गांव को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। यहां जिस तरह कृषि भूमि बह गई है, लोगों का पुनर्वास करना और भी कठिन हो गया है। उन्होंने इस संबंध में तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, उपायुक्त तोरुल एस रवीश, पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और बीआरओ एवं ग्रैफ के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित थे। 


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित विकासात्मक परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूरे करने के निर्देश दिए...

Spaka Newsमुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की हाई लेवल मीटिंग, दिए दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी सचिवों को लक्ष्य निर्धारित कर अपने विभागों की परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को इनका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। सभी प्रशासनिक सचिवों […]

You May Like