17 वर्षीय किशोर की साईकिल से गिरकर मौत हुई

Spaka News

कांगड़ा : 17 वर्षीय किशोर की साईकिल से गिरकर मौत हो गई। यह मामला कोटला से तब सामने आया जब, दो भाई साईकिल से किसी काम से जा रहे थे । कोटला पुलिस के अनुसार सुरजीत सिंह (17) निवासी भरील-सोलहा अपनी साईकिल पर भाई के साथ भाली के नजदीक साईकिल से गिर गया। उसे उपचार के लिए गत देर शाम डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा लाया गया लेकिन वहां उपचार के दौरान घावों की पीड़ा न सहते हुए दम तोड़ दिया। उसका भाई जो पीछे बैठा था, को मामूली चोटें आईं। मृतक का पोस्टमार्टम टांडा में धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके करवाया गया।


Spaka News