वाराणसी में डबल मर्डर से फैली सनसनी, अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या- क्या है पूरा मामला?

Spaka News

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के रहीमपुर नई बस्ती में रविवार सुबह संपत्ति के विवाद में एक शख्स ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रहीमपुर नई बस्ती निवासी मुन्ना (40) का अपने छोटे भाई निसार (35) के साथ कई माह से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह भी इसी मसले पर दोनों भाइयों में कहा सुनी शुरू हो गई। कहा सुनी पहले गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। 

इसी दौरान मुन्ना अपने कमरे से चाकू लाया और छोटे भाई निसार पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में जब उसकी पत्नी खुश्बू (30) आई तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से कई वार कर दिये। दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोरगुल सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब तक दोनों की मौत हो गई।

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गांव से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *