राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने आज राजभवन में वर्ष 2024-25 की आयोग की 54वीं वार्षिक रिपोर्ट राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल प्रस्तुत की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य कर्नल राजेश कुमार शर्मा और डॉ. अंजू शर्मा भी उपस्थित थे। 

राज्यपाल ने इस अवधि में अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में आयोग के प्रयासों के लिए आयोग के सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि हाल के वर्षों में आयोग ने दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल युग के अनुरूप तकनीकी समाधानों को अपनाने के उद्देश्य से कई संस्थागत सुधार किए हैं। इन उपायों से जनता का विश्वास आयोग की कार्यप्रणाली पर और अधिक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने और सुशासन को बढ़ावा देने के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रही है।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने संजय वात्सायन को भारतीय नौसेना के उप-नौसेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी...

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर के हीरानगर निवासी वाइस एडमिरल संजय वात्सायन को भारतीय नौसेना के 47वें उप नौसेना प्रमुख का पद संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सब के लिए गर्व का विषय है कि हिमाचल प्रदेश के […]

You May Like