आज से खुल रहे है स्कूल , नियमों का करना होगा पालन

Spaka News

इस दौरान स्कूल की टाइमिंग सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगी, लेकिन स्कूल अपनी सुविधा के मुताबिक विद्यार्थियों को बुला सकते हैं।

आज 2 अगस्त सोमवार से खुल रहे है स्कूल, ऐसे में शिक्षा विभाग ने स्कूलों को सरकार की ओर से जारी एसओपी की पालना करने को कहा है। नियमित कक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। स्कूल प्रशासन की ओर से कमरों सहित कैंपस को सैनिटाइज करवाया गया है।

विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने पर हर स्कूल में लंच टाइम और आने-जाने की टाइमिंग अलग होगी। सभी के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। स्कूल परिसरों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। 

मौसम साफ रहने पर खुले में भी कक्षाएं लग सकती हैं। हालांकि इस दौरान स्कूलों में 10वीं से 12वीं की नियमित कक्षाएं लगेंगी, लेकिन पांचवीं और आठवीं कक्षा के बच्चे शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए स्कूल आ सकते हैं।


Spaka News