पढाई के प्रति ऐसा जज्बा नहीं देखा, परीक्षा वाले दिन थी शादी ……

Spaka News

परीक्षा देकर सीधे मंडप में पहुंची दुल्हन

छात्रा अपने हाथों में मेहंदी रचाकर अपनी ही शादी से चंद घंटे पहले बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देने पहुंची। उसके घर में रिश्तेदारों का तांता लग चुका था और शादी की सभी रस्में भी निभाई जा रही थीं, लेकिन प्रियंका के बुलंद हौसले के सामने किसी भी परिजन का कोई तर्क नहीं चला और वह परीक्षा देने पहुंची। वही आपको बता दे कि प्रियंका दुल्हन का लिबास पहनने से चंद घंटे पहले ही शाम के सत्र में परीक्षा देने पहुँची और फिर दौलतपुर चौक से पंजाब के तलवाड़ा पहुंचीं। इस बेटी के जज्बे को अब हर कोई सलाम कर रहा है। प्रियंका ने जानकारी देते हुए बताया कि वह तलवाड़ा से सटे एक गांव की रहने वाली हैं। वह धर्मशाला के एक कॉलेज में बीएड कर रही है। वही उसने यह भी बताया कि जब उसकी बीएड परीक्षा की डेटशीट आई तो पेपर वाले दिन ही शादी की तारीख को देखकर उसके माता पिता परेशान हो गए।

लडकी की परीक्षा दोपहर 2 से 3:30 बजे तक थी। वही उसी रात को उसके घर बरात आनी थी, लेकिन उसने हौसला जुटाया और सबसे पहले विश्वविद्यालय से अनुरोध किया तथा अपना परीक्षा केंद्र धर्मशाला से हटवाकर दौलतपुर चौक करवाया। इसके बाद अपने परिजनों को विश्वास में लेकर उसने अपनी बीएड की परीक्षा दी। वही आपको बता दे कि प्रियंका अगर आज अपनी बीएड की परीक्षा नहीं देती तो उसका एक वर्ष और लग जाता। प्रियंका ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि यह सब उसके माता-पिता व ससुराल पक्ष की सकारात्मक सोच से संभव हो पाया है। इसी के साथ, कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके बंसल ने भी प्रियंका के शादी वाले दिन परीक्षा देने के निर्णय को साहसपूर्ण बताया है और इसकी प्रशंसा की है। उन्होंने समाज से अनुरोध किया है कि बेटियों को पढ़ने व पढ़ाने में किसी तरह की बाधा न आने दें तभी समाज का संतुलित विकास होगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *