राज्यपाल ने चंबा उप-मंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चंबा उपमंडल के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया
उन्होंने इस दौरान प्रभावितों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने ग्राम पंचायत करियां में राष्ट्रीय उच्च मार्ग के भू-स्खलन प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कलसूंई तथा घरवाला में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय उच्च मार्ग और लोथल घार का भी जायजा लिया।
श्री शुक्ल ने घरवाला के समीप ऐतिहासिक धार्मिक स्थल त्रिलोचन महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।
उपायुक्त चंबा ने इस दौरान राज्यपाल को आपदा से हुई क्षति एवं व्यवस्था बहाली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, विपिन परमार, डॉ. जनक राज, डीएस ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, विभिन्न विभागीय एवं राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के अधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने नारी तू नारायणी कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया...

Spaka Newsसमाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महिलाएं निभा रही अहम भूमिका सम्मानित नारायणियों को 51-51 हजार रुपये की घोषणा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि महिलाओं का समाज के विकास में अहम योगदान है तथा ये जीवन के हर क्षेत्र में नित नई उंचाइयां छूते हुए समाज […]

You May Like