दर्दनाक हादसा : टेंपो की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम की मौत……….

Spaka News

पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव लोहारली में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां साइकिल सवार एक बच्चे को टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो की टक्कर से बच्चा सड़क पर नीचे गिर गया तथा उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त 12 वर्षीय भव्य कुमार पुत्र लखविंदर सिंह निवासी कुठेड़ा तहसील घनारी ज़िला ऊना के रूप में हुई है।
वही सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस द्वारा इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भव्य कुमार अपनी माँ के साथ लोहारली में दुकान पर आया हुआ था। इस दौरान भव्य कुमार साइकिल पर सवार होकर सड़क पर पहुंचा।
इसी बीच अचानक ही सामने से आ रहे टेंपो ने साइकिल को टक्कर मार दी। टेंपो की टक्कर से भव्य कुमार सड़क पर नीचे गिर गया तथा गंभीर रूप से घायल हुआ। जब तक स्थानीय लोग और बच्चे की मां मौके पर पहुंची तब तक भव्य दम तोड़ चुका था।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *