हिमाचल: वन काटुओं ने देवदार के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

Spaka News

टीम ने मौके से बरामद किए 17 नग

जिला सिरमौर के राजगढ़ में वन काटुओं ने एक बार फिर देवदार के हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई। जब वन विभाग की टीम ने वन क्षेत्र में जाकर देखा तो वहां देवदार के तीन पेड़ कटे हुए थे और 17 नग कटे हुए थे। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत के आधार पर अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम आरक्षित वन क्षेत्र दौल में रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने लिंक रोड से थोड़ी ही दूरी पर देवदार के तीन पेड़ कटे हुए पाए, साथ ही 17 नग मौके पर पड़े थे जिसे वन विभाग की टीम ने कब्जे में ले लिया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने वन विभाग की शिकायत पर थाना राजगढ़ में अज्ञात वन काटुओ के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उधर डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भारतीय वन अधिनियम की धारा 26 और भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई लकड़ी की बाजार में कीमत 83,900 रुपए है। गौरतलब हो कि देवदार की लकड़ी काफी मजबूत और सख्त होती है। ज्यादातर देवदार की लकड़ी का उपयोग फर्नीचर आदि बनाने के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं यह बेशकीमती भी होती है, इसकी कीमत लाखो में होती है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *