हिमाचल : नाबालिग के अपहरण का मामला, जम्मू कश्मीर युवक पर भगाने का आरोप …………

Spaka News

ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में महिला थाना ऊना के तहत एक गांव की 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण हुआ है. पिता ने जम्मू कश्मीर के एक युवक पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है. साथ ही युवक पर बेटी के साथ गलत कृत्य और जान से मार देने का अंदेशा व्यक्त किया है.

जिला हमीरपुर के रहने वाले बेटी के पिता ने बताया कि पिछले काफी समय से जिला ऊना के एक गांव में रह रहे हैं. पिता ने बताया कि बेटी पिछले 15 दिनों से लापता है, जिसको हमने ढूढऩे की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं मिली. उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर का राशिद अहमद हमीरपुर में काम करने आया था और मेरी बेटी को बहलाता फुसलाता था.

पिता ने कहा कि शक है कि राशि अहमद ने मेरी बेटी का अपहरण किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राशिद हमें फोन पर धमकियां भी दे रहा है, जिससे मुझे भी जान का खतरा है. एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर बेटी की तलाश की शुरू कर दी है.


Spaka News