नादौन पुलिस ने दबोचा धोखाधड़ी मामले का भगोड़ा…..

Spaka News

अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित आरोपी को नादौन पुलिस ने मुस्तैदी से पकडऩे में सफलता मिली है। उक्त आरोपी को बीते गुरुवार देर रात हमीरपुर मार्ग पर हरविंदर गांव में पुलिस टीम ने पकड़ा है। आरोपी की पहचान महेंद्र कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी गांव जोलसप्पड़ के तौर पर हुई है। आरोपी के विरुद्ध बंगाणा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। कुछ समय पूर्व माननीय अदालत ऊना द्वारा आरोपी को भगोड़ा घोषित किया गया था, जिस कारण आसपास के सभी थानों में अलर्ट जारी किया गया था।

आरोपी अपनी कार नादौन की ओर आ रहा था, जिसका पता चलने पर बंगाणा पुलिस उसका पीछा कर रही थी। जैसे ही आरोपी का नादौन में प्रवेश हुआ इसके बाद पीओ सैल व नादौन पुलिस की टीम ने उसे हरविंदर गांव के निकट दबोच लिया। बाद में बंगाणा पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि आरोपी को पकडक़र बंगाणा पुलिस के हवाले कर दिया है।


Spaka News