नगर निगम सोलन के डिप्टी मेयर पर भाजपा का कब्जा,कांग्रेस की उषा बनी मेयर

Spaka News

नगर निगम सोलन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. लंबी जद्दोजहद के बाद निगम के लिए आज वोटिंग हुई. जिसमें कांग्रेस की बाग़ी उषा मेयर बनी. जबकि कांग्रेस का बहुमत होते हुए भी , भाजपा की मीरा आनंद डिप्टी मेयर बन गई.
पहले दोनों ही पद कांग्रेस की झोली में थे. ऊषा को 11 मत पड़े हैं। जबकि मीरा आनंद को 12 मत पड़े। नगर निगम के महापौर और उपमहापौर चुनाव में विधायक समेत कुल 17 मत पड़े। जबकि भाजपा के एक पार्षद अपने निजी कारणों से चुनाव में हिस्सा नहीं ले सके। 


Spaka News