दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा ट्रक, दो युवकों की मौके पर मौत…………

Spaka News

सोलन जिला के अर्की क्षेत्र में जयनगर सड़क मार्ग पर एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 2 युवकों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब दोपहर एक बजे एक ट्रक बिरोजा लेकर लोहारघाट से नाहन की ओर जा रहा था। इसी दौरान जयनगर से करीब 3 किलोमीटर आगे हुड्डूनाला के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक यशपाल (26) गांव चेहलवाना डाकघर लोहारघाट व जीतराम (27) गांव मलोन डाकघर कोहु की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Spaka News