यूपीः 3 दिन के बच्चे को उठाकर गांव ले गया किन्नर, बताया खुद का बच्चा

Spaka News

यूपी के हापुड़ जिले में पुलिस ने बच्चा चोरी के आरोप में किन्नर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. दोनों ने एक तीन दिन के बच्चे को चुरा लिया था. पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया है

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक गांव से पुलिस ने बच्चा चोरी के आरोप में किन्नर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने शनिवार को एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से तीन दिन के बच्चे को चुरा लिया था. मामला सामने आने के बाद 10 घंटे में ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


Spaka News